Periodic Table Questions Answers Quiz MCQ PDF in Hindi : आवर्त सारणी बहुविकल्पीय प्रश्न

दोस्तों आज की पोस्ट में हम Periodic Table से MCQ Question Answer लेकर आये हैं | आज के Article में, हम हिंदी में आपको आवर्त सारणी से सम्बन्धित बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी प्रदान कर रहे हैं। Periodic Table एक ऐसा Topic है जिसमें बहुत से Students फंस जाते हैं, लेकिन हम आपको बताना चाहेंगे कि Avart Sarni Question In Hindi बहुत ही आसान Topic है, अगर आप आवर्त सारणी यानी कि Periodic Table से सम्बन्धित Questions Answers/Quiz/MCQ हिंदी में ढूंढ रहे हैं तो हम आपको बता दें कि आप बिलकुल सही जगह है |

1- आधुनिक आवर्त सारणी के किस समूह में हैलोजन तत्वों को स्थापित किया गया है?

A)15 वां

B)16 वां

C)17 वां

D)18 वां

Ans – आधुनिक आवर्त सारणी को 18 समूहों और 7 आवर्तों में बांटा गया है | आधुनिक आवर्त सारणी के 17 वें समूह में हैलोजन तत्वों को स्थापित किया गया है|

2- आधुनिक आवर्त नियम का प्रतिपादन किसने किया था ?

A)मोसले ने

B)मेण्डलीफ ने

C)न्यूलैण्डस ने

D)डोबैराइनर ने

Answer- आधुनिक आवर्त नियम के अनुसार “तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुण उनके परमाणु क्रमांक (संख्या) के आवर्ती फलन होते हैं।” इस नियम का प्रतिपादन सन 1869 में रूस के प्रसिद्ध रसायनज्ञ मैंडलीफ ने किया।

3-किस तत्व का परमाणु सबसे छोटा होता है ?

A)ऑक्सीजन

B)हाईड्रोजन

C)हीलियम

D) नाइट्रोजन

Answer- हीलियम परमाणु की त्रिज्या 31 पीकोमीटर होने के कारण इसे सबसे छोटा परमाणु कहा जाता है। हीलियम की खोज लॉकयर और जेनसेन ने की थी। हीलियम का उपयोग वायुयान के टायरों में भरने में और मौसम संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए गुब्बारे में हीलियम गैस भरकर उसे आसमान में छोड़ा जाता है।

4-किस तत्व का परमाणु सबसे बड़ा होता है ?

A)हाइड्रोजन

B)सीजियम

C)आयोडीन

D)ऐक्रोमिन

Answer- सीजियम तत्व का परमाणु सबसे बड़ा होता है, जिसकी त्रिज्या 298pm है।

5- सर्वप्रथम आवर्त सारणी किसने बनाई ?

A)जॉन न्यूलैंड्स

B)रॉबर्ट बॉयल

C)अर्नेस्ट रदरफोर्ड

D)मेंडलीव

Answer- सर्वप्रथम आवर्त सारणी रूसी रसायनज्ञ मेंडलीव बनाई, जिसमें उन्होंने तत्कालीन ज्ञात 63 तत्वों का उपयोग करके सारणी बनाई |

6- अष्टक नियम का किसने प्रतिपादित किया ?

A)न्यूलैंड्स

B)रॉबर्ट बॉयल

C)माइकल फैराडे

D)मेंडलीव

Answer- सन 1865 में ब्रिटिश रसायन वैज्ञानिक जे.ए.आर. न्यूलैंड्स ने एक नियम प्रस्तावित किया, जिसको अष्टक नियम कहा गया।

7- पृथ्वी पर सर्वाधिक मात्रा में पायी जाने वाली धातु कौन सी है?

A)ऑक्सीजन

B)लौह

C)सोडियम

D)अल्युमीनियम

Answer- पृथ्वी पर सर्वाधिक मात्रा में पायी जाने वाली धातु अल्युमीनियम है| यह पृथ्वी पर 8% पाया जाता है |

8- पृथ्वी पर सर्वाधिक मात्रा में पायी जाने वाला तत्व कौन सा है?

A)हाइड्रोजन

B)सिलिकॉन

C)ऑक्सीजन

D)कार्बन

Answer- पृथ्वी पर सर्वाधिक मात्रा में पायी जाने वाला तत्व ऑक्सीजन है| भूपर्पटी के प्रमुख तत्व में सबसे ज्यादा ऑक्सीजन पाई जाती है जिसका प्रतिशत 46.60 होता है |

9-प्रकृति में उपलब्ध अंतिम तत्व कौन सा है ?

A)आर्सेनिक

B)यूरेनियम

C)पोटेशियम

D)टाइटेनियम

Answer- प्रकृति में उपलब्ध अंतिम तत्व यूरेनियम है, जोकि मेंडलीफ की आवर्त सारणी का अंतिम तत्व था |

10-आंतरिक संक्रमण तत्व किस ब्लॉक से संबंधित है?

A)S Block

B)P Block

C)D Block

D)F Block

Answer- F Block के तत्त्वों को आंतरिक संक्रमण तत्व या दुर्बल मृदा तत्व कहते हैं |

11- P उपकोश में कितने Electron होते है?

A)6

B)8

C)10

D)4

Answer- s-Block में ज्यादा से ज्यादा 2 इलेक्ट्रॉन हो सकते हैं, p-Block में अधिकतम 6 इलेक्ट्रॉन हो सकते हैं और d-Block में ज्यादा से ज्यादा 10 इलेक्ट्रॉन हो सकते हैं,  fBlock में ज्यादा से ज्यादा 14 इलेक्ट्रॉन हो सकते हैं।

12-आवर्त सारणी (Periodic Table) में कुल कितने तत्व द्रव अवस्था(Liquid) में पाए जाते है?

A)0

B)2

C)4

D)6

Answer- Periodic Table में कुल 2 तत्व : पारा और ब्रोमीन द्रव अवस्था(Liquid) में पाए जाते है|

13- आधुनिक आवर्त्त सारणी में धातुओं का स्थान कहाँ है?

A)आवर्त सारणी के दाई ओर

B)आवर्त सारणी के बाईं ओर

C)आवर्त सारणी के ऊपर ओर

D)आवर्त सारणी के नीचे ओर

Answer- आधुनिक आवर्त्त सारणी में धातुओं को आवर्त सारणी के बाईं ओर रखा जाता है, और अधातुओं को आवर्त सारणी के दाई ओर रखा जाता है |

14-आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों को किसके बढ़ते क्रम में रखा गया है?

A)परमाणु त्रिज्या

B)परमाणु भार

C)क्रियाशील धातु

D)परमाणु क्रमांक

Answer- आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों को परमाणु क्रमांक के बढ़ते क्रम में रखा गया है|क्षैतिज पंक्तियों को आवर्त कहा जाता है और लंबवत स्तंभों को समूह कहा जाता है।

15-आवर्त सारणी में सर्वाधिक इलेक्ट्रान बंधुता (Electron Affinity) वाला तत्व कौनसा है?

A)फ्लोरीन

B)क्लोरीन

C)ब्रोमीन

D)आयोडीन

Answer- आवर्त सारणी में सर्वाधिक इलेक्ट्रान बंधुता (Electron Affinity) वाला तत्व क्लोरीन (Cl) है| इलेक्ट्रॉन बंधुता में एक आवर्त में बाएं से दाएं की ओर वृद्धि होती है क्योंकि जैसे ही परमाणु के आकार में कमी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *